{"_id":"69d69856a6a52255f309ecc6","slug":"on-the-initiative-of-the-municipal-corporation-the-historic-patal-bazaar-will-become-garbage-free-almora-news-c-232-1-alm1002-141921-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर निगम की पहल पर ऐतिहासिक पटाल बाजार बनेगा कूड़ा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर निगम की पहल पर ऐतिहासिक पटाल बाजार बनेगा कूड़ा मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी की ऐतिहासिक पटाल बाजार को कूड़ा मुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम ने बाजार को आकर्षक बनाने को 39 लाख रुपये से तीन नए कूड़ा वाहनों को अपने बेड़े में शामिल किया है।
तीनों वाहन पटाल बाजार में सुुबह और शाम चक्कर लगाकर प्रतिष्ठानों और घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करेंगे। इस पहल से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को इधर-उधर बिखरे कूड़े से निजात मिलेगी। अल्मोड़ा के 40 वार्डों में रोजाना 12 टन कूड़ा उठता है। केवल पटाल बाजार से ही हर दिन निगम तीन टन कूड़ा उठाता है। वर्तमान में निगम के पास 40 वार्डों के सापेक्ष महज आठ कूड़ा वाहन हैं।
सीमित कूड़ा वाहन होने से निगम के लिए ऐतिहासिक पटाल बाजार को स्वच्छ बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में बाजार पहुंचने वाले पर्यटकों के बीच नगर की छवि धूमिल हो रही है। नगर के मुख्य बाजारों को अब कूड़ा मुक्त बनाने को निगम ने कमर कस ली है। 39 लाख रुपये से निगम ने तीन नए कूड़ा वाहनों की खरीद की है।
तीनों वाहन सुबह और रात आठ बजे बाजार का चक्कर लगाकर दुकान और घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण करेंगे। इससे एक ओर बाजार की सुंदरता बढ़ेगी वहीं लोगाें को कूड़े से निजात मिलेगी।
Trending Videos