{"_id":"69dbe5f75560a0ba85046ba9","slug":"syalde-bakhouti-fair-will-be-organised-in-a-grand-manner-this-time-in-lod-valley-almora-news-c-232-1-alm1019-142074-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लोद घाटी में इस बार भव्य रूप में आयोजित होगा स्याल्दे बखौती मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लोद घाटी में इस बार भव्य रूप में आयोजित होगा स्याल्दे बखौती मेला
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। लोद क्षेत्र में स्याल्दे बिखौती मेला इस बार भव्य रूप में मनाया जाएगा। खास बात यह है कि पहली बार क्षेत्र के युवाओं ने इस मेले को बड़े स्तर पर आयोजित करने की जिम्मेदारी उठाई है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मेले को आकर्षक बनाने के लिए क्षेत्रीय कलाकारों के साथ बाहरी कलाकारों और स्कूली बच्चों की तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस संबंध में हुई बैठक में सर्वसम्मति से मेले को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार 15 और 16 अप्रैल को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। लोद घाटी सांस्कृतिक मंच द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अप्रैल को लोकगायक चन्द्रशेखर टम्टा और भास्कर भौर्याल के साथ स्थानीय कलाकार एवं स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 16 अप्रैल को लोकगायक महेश कुमार और लोकगायिका मेघना चंद्रा अपने सुरों से समा बांधेंगे। इस वर्ष मेले के आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. वैभव भंडारी (राममूर्ति अस्पताल, भोजीपुरा, बरेली) ने संभाली है, जो मूल रूप से ग्राम बले सोमेश्वर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को इस बार ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के युवा और बुजुर्ग मिलकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बैठक में जिला पंचायत सदस्य कुन्दन सिंह भंडारी (डिगरा), युवा समाजसेवी कैलाश, शंकर मेहरा, मनीष सहित कई लोग मौजूद रहे।