{"_id":"6a3038aed9d34f0cb900b0f3","slug":"panic-erupts-as-forest-fire-moves-towards-road-almora-news-c-232-1-alm1002-144832-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जंगल की आग के सड़क की तरफ बढ़ने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जंगल की आग के सड़क की तरफ बढ़ने से मची अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के थमते ही अल्मोड़ा में जंगलों के धधकते का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। अब पाताल देवी मंदिर से समीप रेलाकोट सड़क के जंगल में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटों के सड़क की बढ़ने से वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
सोमवार को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को दोपहर 12:20 बजे सूचना मिली कि पाताल देवी मंदिर से कुछ दूरी पर रेलाकोट सड़क के समीप जंगल में आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर सर्विस टीम फौरन मौके पर पहुंची। टीम ने बगैर देरी किए आग को बुझाना शुरू कर दिया। एक घंटे तक पानी की बौछार कर उन्होंने आग को सड़क की ओर बढ़ने से पहले रोक लिया। आग से जंगल में कई हेक्टेयर क्षेत्र में बहुमूल्य वन संपदा खाक हो गई। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि समय रहते आग को आबादी की ओर पहुंचने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। इससे बढ़ा हादसा होने से बच गया। टीम में ओम प्रकाश, विपिन बडोला, जीवन जोशी, दीपक मार्शल शामिल रहे।
जंगल में लगी आग पर फायर व वन विभाग ने पाया काबू
रानीखेत (अल्मोड़ा) । रानीखेत-हैड़ाखान मंदिर रोड के पास जंगल में लगी आग को अग्निशमन विभाग ने समय रहते बुझाकर बड़े नुकसान को बचा दिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि फायर स्टेशन रानीखेत को जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उर्स मेले में तैनात फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर एमएफई की होज रील से पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया गया, जिससे आसपास के वन क्षेत्र को नुकसान होने से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान में वन विभाग के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। समय पर संयुक्त कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।