सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panic erupts as forest fire moves towards village

Almora News: जंगल की आग के गांव की ओर बढ़ने से मची अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panic erupts as forest fire moves towards village
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। बुधवार की शाम चगेठी के पास जंगलों में अचानक आग भड़क गई। जंगल में फैली आग के तेजी से गांव की ओर बढ़ने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आग से कई हेक्टेयर क्षेत्र में बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दो घंटे बाद आग को शांत किया।
Trending Videos

फायर स्टेशन अल्मोड़ा को बुधवार की शाम 4:01 बजे सूचना मिली की भनोली के पास चगेठी गांव के जंगलों में आग धधक गई है। जंगल की आग को तेजी से गांव की ओर बढ़ता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। इससे घबराए लोग घरों से बाहर निकलकर फायर सर्विस टीम का इंतजार करते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंची फायर सर्विस टीम ने आग पर पानी की बौछार कर आग को काबू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग से कई हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि सूचना मिलने पर फौरन टीम मौके पर पहुंची। दूरी अधिक होने से वाहन को पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। टीम ने समय रहते देर शाम 7:30 बजे तक गांव की ओर बढ़ रही आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। टीम में ओम प्रकाश, हरि सिंह, महमूद अली, पूजा, निकेता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed