{"_id":"69ee4c01bc71034e5606379a","slug":"passengers-wandered-for-vehicles-in-the-scorching-sun-and-had-to-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-142653-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तेज धूप में वाहनों के लिए भटके यात्री, झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तेज धूप में वाहनों के लिए भटके यात्री, झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
अल्मोड़ा। सप्ताहांत पर ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने से यात्री परेशान रहे। तेज धूप में वाहनों के लिए उन्हें स्टेशनों पर भटकना पड़ा। इससे उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। रविवार को अपराह्न तीन बजे बाद जिले के डुंगरा, चौखुटिया, सोमेश्वर, द्वाराहाट, मौलेखाल आदि ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही रही। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए स्टेशनों पर वाहनों का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद कई यात्रियों को वाहन नहीं मिले। यात्री नवीन सिंह ने बताया कि डुंगरा जाने के लिए वाहन तलाश रहा हूं। आधा घंटा इंतजार करते हुए हो गया है लेकिन अभी भी वाहन नहीं मिला है। संतोष कुमार ने बताया कि मौलेखाल जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। कई बार स्टेशन के चक्कर काट चुका हूं।

कमेंट
कमेंट X