{"_id":"69a477e94c09b102630990df","slug":"people-returned-home-to-celebrate-holi-and-had-to-wait-for-vehicles-almora-news-c-232-1-shld1002-140455-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: होली मनाने घरों को लौटे लोग, करना पड़ा वाहनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: होली मनाने घरों को लौटे लोग, करना पड़ा वाहनों का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली पर्व मनाने के लिए काफी संख्या में लोग घरों को लौटे। सुबह से ही स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ रही। स्टेशन पर यात्री वाहन का इंतजार करते हुए देखे गए। खास कर ग्रामीण रूटों पर वीकेंड पर वाहन सीमित चलने से यात्रियों को दिक्कतें हुई।
नगर में काफी संख्या में धौलादेवी, भैंसियाछाना, लमगड़ा, ताकुला, स्याल्दे, सल्ट समेत अन्य विकासखंडों और रुद्रपुर, हरिद्वार, देहरादून समेत अन्य शहरों के लोग नौकरी, व्यवसाय करते हैं। रविवार को काफी संख्या में लोग अपने घरों को रवाना हुए। सुबह से ही लोगों के स्टेशन पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। यात्रियों का आवागमन बढ़ने से स्टेशनों में चहल पहल रही। स्टेशन पर यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए बसों का इंतजार करना कड़ा। खासकर मासी, स्याल्दे, मौलेखाल, भिकियासैंण रूटों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -
यात्री बोले
मनोज सिंह ने बताया कि मासी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा हूं। बस आने में अभी समय है। सीट मिलेगी या नहीं इसकी चिंता है। यात्रियों का दबाव अधिक है।
-- -- -- -- -
सुंदर कुमार ने बताया कि मौलेखाल जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। कभी बस स्टेशन तो कभी टैक्सी स्टैं का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे दिक्कतें हो रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X