सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rainbow colors spring, Nandlal is playing Holi...

Almora News: सतरंगी रंग बहार, होली खेल रहे नंदलाल....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rainbow colors spring, Nandlal is playing Holi...
विज्ञापन

Trending Videos

अल्मोड़ा। होली गायन पूरे शबाब पर है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक होली की मस्ती में झूम रहे हैं। पुरुषों और महिलाओं की टोलियां घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। भाजपा नगर मंडल की ओर से रविवार को नगर के लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में आयोजित होली में होली गायकों ने होली गीत प्रस्तुत कर धमाल मचाया। लोहाघाट के महिला दल दमदार प्रस्तुति दी। विहान सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने फूलों की होली खेल कर धमाल मचाया।

केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कलाकारों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर लाल कर किया। होली गीतों पर टम्टा खूब नाचे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के होली गायन की समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखना हम सभी को दायित्व है। प्राचीन काल से ही कुमाऊं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रहा है। चंपावत क्षेत्र को रंगीलो कुमूं नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड के आर्थिक स्वावलंबन, कृषि, सामाजिक एकता, पर्यावरण के साथ ही संस्कृति संवर्धन में महिलाओं की अग्रणीय भूमिका है। इस दौरान सतरंगी रंग बहार होली खेल रहे नंदलाल कोई लिए हाथ पिचकारी कोई लिए अबीर की थाली..., तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में..., केसरी रंग डालो भिजावन को सांवरी रंग डालो भिजावन को... समेत कई होली का गायन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं ने खड़ी होली की प्रस्तुति से जमाया रंग

अल्मोड़ा। लोहाघाट के झूमा धूरी पाटन पाटनी होली रंग महोत्सव की महिला कलाकारों ने परंपरागत खड़ी होली गायन की शानदार प्रस्तुति दी। ढोल-मंजीरे की थाप पर होलियारों ने गायन और नृत्य से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दल में 35 महिला कलाकार और पांच पुरुष होल्यार शामिल थे। संस्था अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया नशाखोरी और अन्य कारणों के चलते करीब दो दशक पहले चंपावत जिले की होली विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई थी। संस्कृति बचाने को महिलाओं ने कमान संभाली। वर्तमान में लोहाघाट और आसपास के इलाकों में पुरुष और महिला टोलियां बगैर किसी भय के होली की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।



इन्होंने खेली होली

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, राजा अली अंसारी, कैलाश गुरुरानी, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, पूनम पालीवाल, किरन पंत, मनीष जोशी, दर्शन रावत आदि ने खूब रंग उड़ाया।

-------------------------

फोटो- 01एएलएम17पी- अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में खड़ी होली गायन करती महिला होल्यार। संवाद

फोटो- 01एएलएम18पी- अल्मोड़ा में राधा कृष्ण पर आधारित होली की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

फोटो- 01एएलएम19पी- अल्मोड़ा में मयूर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

फोटो- 01एएलएम20पी- होली की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

फोटो- 01एएलएम21पी- अल्मोड़ा में होली खेलते केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा। संवाद

---------------

राजेंद्र धानक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed