{"_id":"69f23da6fbd9048d6606d58b","slug":"roadways-workshop-being-built-in-tadikhet-50-work-completed-almora-news-c-232-1-alm1019-142759-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ताड़ीखेत में बन रही रोडवेज की कार्यशाला, 50 फीसदी काम हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ताड़ीखेत में बन रही रोडवेज की कार्यशाला, 50 फीसदी काम हुआ पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत में करीब 979.45 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। कार्यशाला के तैयार होने से क्षेत्र में रोडवेज बसों की मरम्मत और सर्विसिंग की आधुनिक सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
अभी तक तकनीकी खराबी आने पर बसों को दूर-दराज के वर्कशॉप में भेजना पड़ता है जिससे समय और संसाधनों दोनों की खपत होती है। नई कार्यशाला के बनने से इस समस्या का समाधान होगा और बसों का संचालन अधिक सुचारु व समयबद्ध हो सकेगा। इससे यात्रियों को भी बेहतर और नियमित परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यह कार्यशाला शुरू होने के बाद रोडवेज सेवाओं को मजबूती मिलेगी और बसों की मेंटेनेंस व्यवस्था में भी व्यापक सुधार आएगा। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इस कार्यशाला के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। वहीं रोडवेज विभाग के लिए भी यह परियोजना संचालन को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगी।
वहीं विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि ताड़ीखेत में रोडवेज कार्यशाला का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कोट
निर्माण कार्य निर्धारित गति से जारी है। विभाग की कोशिश है कि इस वर्ष के अंत तक कार्यशाला का निर्माण पूरा कर लिया जाए। -रमेश रौतेला, सहायक महाप्रबंधक, रानीखेत डिपो
Trending Videos