सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Temples will remain closed on March 3, the first lunar eclipse of the year

Uttarakhand: साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को लगेगा, सूतक काल में मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 03 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

तीन मार्च को साल का पहला चंदग्रहण लगेगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा जो 6:47 बजे तक रहेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

Temples will remain closed on March 3, the first lunar eclipse of the year
चंद्र ग्रहण 2026  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

 तीन मार्च को 3:30 बजे साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का सूतक प्रात: 6:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

Trending Videos


ज्योतिषाचार्य डाॅ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा जो 6:47 बजे तक रहेगा। मघा नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लगेगा। सिंह राशि में चंद्रमा के साथ केतु की युति तथा सप्तम भाव में सूर्य, बुध मंगल, राहु की युति अनेक प्रकार के उपद्रवों का कारक बन सकता है। पश्चिम एशिया में युद्ध का तनाव बढ़ सकता है।  जनहानि के योग तथा भयंकर आर्थिक नुकसान के योग बनते दिख रहे हैं। भारतीय राजनीति में भी तनाव बदलाव या आपसी खींचतान बढ़ सकती है। सीमाओं में तनाव बढ़ सकता है। महंगाई व समुद्री क्षेत्रों में दैवी आपदाएं आ सकती है। विश्व के अनेक देशों में तनाव या युद्ध की स्थिति बन सकती है। कुछ देशों में जन हानि व आर्थिक संकट आ सकता है। भारतीय दृष्टिकोण से भी यह ग्रहण सामान्य रहेगा। ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए जप तप हवन करना श्रेयस्कर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राशियों के लिए शुभ, इनकी आएगी आफत

मेष राशि में आर्थिक स्थिति कमजोर व मान प्रतिष्ठा में कमी व्यर्थ विवाद बढ सकता है। बृष राशि में पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। न्यायालय संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। मिथुन राशि में राजकीय कार्यों में व्यर्थ विवाद से बचें कोई मांगलिक कार्यों में व्यय बढ़ेगा। कर्क राशि स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है पद मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंह राशि में मानसिक तनाव बढ़ सकता है राजनीति क्षेत्र में बदलाव संभव है। व्यर्थ धन व्यय हो सकता है। कन्या राशि में  स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानियां आ सकती हैं पारिवारिक जीवन में तनाव व चिंता बढ़ सकती है। तुला राशि न्यायालय संबंधी विवाद हो सकता है। वृश्चिक राशि में मान सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी पदोन्नति मिल सकती है।  धनु राशि में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।  मकर राशि मानसिक तनाव व अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुंभ राशि अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मीन राशि अचानक यात्रा का योग बन सकता है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed