सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The fire that broke out in the forests of Doba village was extinguished after five hours.

Almora News: डोबा गांव के जंगलों में भड़की आग पांच घंटे बाद हुई शांत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The fire that broke out in the forests of Doba village was extinguished after five hours.
विज्ञापन

Trending Videos
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जंगलों के सुलगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार के बाद सोमवार को फिर डोबा गांव के जंगल में लग गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सोमवार की दोपहर 2:03 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि डोबा गांव जंगल में आग धधक गई है। आग तेजी से लोगों के घरों की ओर बढ़ रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीमों ने पांच घंटे बाद किसी तरह होज रील से पंपिंग कर और पेड़ों की टहनियों की मद्द से देर शाम सात बजे जंगल में लगी आग को बुझाया। टीम में किशन सिंह, विपिन बडोला, दीपक सिंह, दीपक मार्छाल, आकांक्षा डसीला, चांदनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रविवार की रात को भी डोबा गांव के जंगलों में अचानक आग भड़क गई थी। आग के आबादी की ओर बढ़ने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर पानी की बौछार कर आग को शांत करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। आग को काबू करने में वाहन का सारा पानी खत्म हो गया। आग की जद में गांव के नौ मकान आ गए। प्रभारी सीएफओ मुकेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि एक के बाद एक स्टेशन से तीन वाहनों से पानी मंगवाया गया। इसके बाद भी जंगल की आग नहीं बूझी तो प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाकर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 10:30 बजे आग को काबू किया गया। सभी मकानों को समय रहते सुरक्षित कर लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पहुंची फायर सर्विस टीम ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। मौके पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed