{"_id":"69b056602ff577acc40fe894","slug":"two-roadways-services-suspended-passengers-upset-almora-news-c-232-1-shld1002-140737-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोडवेज की दो सेवाओं का संचालन स्थगित, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोडवेज की दो सेवाओं का संचालन स्थगित, यात्री परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अल्मोड़ा। चालकों की कमी से रोडवेज की दो सेवाओं का संचालन दूसरे दिन भी स्थगित रहा। इस कारण आवाजाही में यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
रोडवेज डिपो अल्मोड़ा में चालकों की कमी बनी हुई है। इसका असर बसों के संचालन व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को भी उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन अल्मोड़ा-देहरादून सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। दो सेवाओं का संचालन न होने से जहां यात्रियोें को परेशानी झेलनी पड़ी वहीं निगम की आय पर भी असर पड़ा। यात्रियों का कहना है कि बसों का नियमित संचालन न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ती है। कई बार टैक्सी और अन्य वाहन भी नहीं मिलते हैं। इससे काफी परेशानी होती है। यात्री शंकर गोस्वामी ने कहा कि बसों का संचालन नियमित किया जाना चाहिए। इससे जहां निगम की आय बढ़ेगी वहीं यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। इधर स्टेशन प्रभारी राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि चालक की कमी से सेवाएं स्थगित रही।