फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vehicles will run from today on the Chausali-Kwarab alternative route which has been closed for four days.

Almora News: चार दिनों से बंद चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग पर आज से दौड़ेंगे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will run from today on the Chausali-Kwarab alternative route which has been closed for four days.
अल्मोड़ा। चार दिनों से बंद चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रविवार से यातायात के लिए सुचारू होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब से भी वाहनों की आवाजाही होती रहेगी। क्वारब में धूल उड़ने से यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग पर हालिया बारिश के दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन से मलबा आ गया था। भूस्खलन होने से मार्ग आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है। संभावित खतरे के दृष्टिगत इस मार्ग को बुधवार से शनिवार तक चार दिनों तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान मार्ग पर जगह-जगह आए मलबे को हटाया गया। मार्ग में मलबा हटाने का काम शनिवार को पूरा हो गया है। अब चार दिनों बाद रविवार से मार्ग फिर से यातायात के लिए खुल जाएगा। वहीं अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब से भी वाहनों की आवाजाही होते रहेगी। दोनों मार्गों से आवाजाही होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि क्वारब में सफर के दौरान धूल उड़ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग में मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। रविवार सुबह आठ बजे से मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - केजी गोस्वामी, सहायक अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed