सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   21-day-old innocent child dies under suspicious circumstances in Garuda area in bageshwar

Bageshwar: गरुड़ क्षेत्र में 21 दिन की मासूम की संदिग्ध मौत, मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में 21 दिन की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में दादा की तहरीर पर पुलिस ने मां के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21-day-old innocent child dies under suspicious circumstances in Garuda area in bageshwar
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गरुड़ (बागेश्वर) जैसर गांव की मासूम बच्ची की मौत के मामले में मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक बच्ची के दादा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। विगत 10 फरवरी को 21 दिन की भव्या उर्फ भूमि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब मामले में ससुर केशर सिंह कोरंगा ने अपनी बहू दीपा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पोती की मौत के लिए उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि उसकी मां ने ही मासूम को मौत के घाट उतारा है।

Trending Videos


प्रभारी कोतवाल कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ जान लेने की धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ अजय लाल साह ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed