सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Displaced families' farm numbers have changed, and the prison camp has also taken over.

Bageshwar News: विस्थापित परिवारों के बदल गए खेत नंबर, जेल कैंप ने भी कर दिया कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Displaced families' farm numbers have changed, and the prison camp has also taken over.
विज्ञापन
बागेश्वर। मैग्नसाइट कंपनी बनाने के लिए दौरान सितारगंज विस्थापित किए गए कई परिवारों के खेत नंबर बंदोबस्ती में बदल गए थे।
Trending Videos

कई लोगाें ने जमीन के हिस्से पर जेल कैंप की ओर से कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिले के भ्रमण पर आए मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का निदान करवाने की मांग की।
मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मिले ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी निर्माण के दौरान मटेला के 174 परिवारों को सितारगंज के कल्याणपुर में विस्थापित किया गया था। प्रत्येक परिवार को एक-एक एकड़ जमीन दी गई थी। नए बंदोबस्त के दौरान कुछ लोगों के खेत नंबर बदल गए थे, जिसके कारण कई लोगों के नाम गलत दर्ज हो गए हैं। इसके कारण भूमिधरी भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सभी परिवारों को पुरानी बंदोबस्ती के अनुसार ही जमीन पर काबिज करने, नए बंदोबस्त में बदले गए नामों को दोबारा दर्ज करने, सभी परिवारों को पुराने बंदोबस्त के आधार पर ही एक-एक एकड़ भूमि देने, जेल कैंप की ओर से कब्जा की गई जमीन की जांच कर विस्थापितों को वापस करवाने की मांग की।
इस मौके पर महेंद्र कुमार टम्टा, बची सिंह, कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, नंदन सिंह, हेमंत सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed