सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   6 months' advance ration reaches remote areas of the district, preparations complete by the Supply Department

Bageshwar News: जिले के दूरस्थ इलाकों में पहुंचा 6 महीने का एडवांस राशन, पूर्ति विभाग की तैयारियां पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
6 months' advance ration reaches remote areas of the district, preparations complete by the Supply Department
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में रास्ते बंद होना एक आम समस्या है। इस चुनौती से निपटने और जिले के संवेदनशील और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य सामग्री का संकट न हो, इसके लिए जिला पूर्ति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।

जिला पूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वर्षाकाल में मार्ग अवरूद्ध होने के दृष्टिगत आंतरिक बेस गोदामों से पैदल मार्गों पर स्थित सभी डिपो और गोदामों में अप्रैल से सितंबर 2026 तक का अग्रिम खाद्यान्न पर्याप्त और सुरक्षित मात्रा में पहुंचा दिया गया है। इसके तहत भराड़ी बेस गोदाम संबंद्ध दुर्गम पैदल मार्गों पर स्थित बदियाकोट, कर्मी, उंगिया, खाती, बाछम और भराड़ी से बघर क्षेत्र में मांग के अनुसार गेहूं, चावल और चीनी की शत-प्रतिशत खेप पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारखेत बेस गोदाम इससे जुड़े तलाई गोदाम में कुल 611.262 क्विंटल गेहूं, 871.038 क्विंटल चावल और 9.120 क्विंटल चीनी का सुरक्षित भंडारण किया गया है। लीती बेस गोदाम से संबद्ध मल्लाडुंगर्चा गोदाम के लिए आवंटित 289.908 क्विंटल गेहूं, 444.492 क्विंटल चावल और 5.460 क्विंटल चीनी भेजी जा चुकी है। जिले के सभी दुर्गम क्षेत्रों के लिए कुल 2099.154 क्विंटल गेहूं, 3005.346 क्विंटल चावल और 31.740 क्विंटल चीनी का एडवांस कोटा आवंटित कर गोदामों को भेज दिया गया है, जिससे वर्षाकाल में उपभोक्ताओं को राशन के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन


.....कोट
मानसून के दौरान जिले के कई दूरस्थ और पैदल मार्गों से जुड़े क्षेत्रों में सड़क संपर्क टूटने का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए शासन के निर्देशानुसार अप्रैल से सितंबर 2026 तक के छह महीनों का अग्रिम खाद्यान्न इन क्षेत्रों के गोदामों में समय रहते भेज दिया गया है। सभी गोदाम प्रभारियों को खाद्यान्न की गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

......बबलू पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed