सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A young man from Chirang, who was seriously injured in a dispute with his neighbours, died in Haldwani.

Bageshwar News: पड़ोसियों से विवाद में गंभीर रूप से घायल चिड़ंग के युवक की हल्द्वानी में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A young man from Chirang, who was seriously injured in a dispute with his neighbours, died in Haldwani.
विज्ञापन
बागेश्वर। चिड़ंग गांव में पड़ोसियों के साथ हुए विवाद और मारपीट में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार रात युवक के दम तोड़ने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को बागेश्वर लेकर पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में मृतक का सरयू-गोमती संगम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

चिड़ंग गांव निवासी मनोज सिंह (40) का बीते 12 जून की रात अपने ही पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में मनोज सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था, जहां एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पीड़ित के पिता की ओर से गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने और बेरहमी से मारपीट करने की प्राथमिकी सौंपी गई है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि नामजद आरोपी योगेश, चंदन सिंह, मनोज सिंह उर्फ मुन्ना तथा हरीश सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed