{"_id":"6a3821e79361f7984c0cbbd2","slug":"a-leopard-attacks-a-painter-in-kausani-injuring-him-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125920-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कौसानी में पेंटर पर झपटा तेंदुआ, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कौसानी में पेंटर पर झपटा तेंदुआ, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी में रविवार दोपहर तेंदुए के हमले में पेंटर घायल हो गया। इससे लोगों दहशत का माहौल है।
अल्मोड़ा के बिंतोला निवासी गोपाल राम कौसानी क्षेत्र में पेंटिंग का कार्य करते हैं। रविवार दोपहर वह कौसानी-भतड़िया मोटरमार्ग पर पैदल जा रहे थे तभी घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। गोपाल राम ने अदम्य साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया जिससे घबराकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल गोपाल राम को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। रेंजर एमएस गुसाईं ने बताया कि वनकर्मियों ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही क्षेत्रवासियों से अकेले नहीं जाने की अपील की है। संवाद