सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   75 lakh sanctioned for the improvement of five km road

Bageshwar News: पांच किमी सड़क में सुधारीकरण का कार्य, 75 लाख मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
75 lakh sanctioned for the improvement of five km road
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। दूणी-सुकंडा सड़क से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आपदा के दौरान बदहाल हुई सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को गड्ढायुक्त सड़क से निजात मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos


मानसून काल की आपदा में सड़क का डामर कई जगहों पर उखड़ गया था। सुरक्षा दीवार और नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं थी। किमी एक में करीब दो साल पहले 20 मीटर सड़क धंस गई थी। सड़क के बदहाल होने से लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा था। रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने सड़क के सुधारीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि पांच किमी सड़क पर सुधारीकरण और डामरीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


75.56 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य में सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया जाएगा। सुधारीकरण के बाद कपकोट से दूणी, पन्याती, बीथी आदि गांवों के बीच आवागमन करने वालों को राहत मिलेगी। उन्होंने मोटर मार्ग के सुधारीकरण से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, क्षेपं सदस्य गीता तिरुवा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed