सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A 6.8 magnitude earthquake struck Bageshwar, triggering a siren alert.

Bageshwar News: बागेश्वर में 6.8 तीव्रता का भूकंप, साइरन बजते ही अलर्ट हुआ सिस्टम

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A 6.8 magnitude earthquake struck Bageshwar, triggering a siren alert.
विज्ञापन
बागेश्वर। संभावित आपदाओं में प्रभावी ढंग से निपटने और नुकसान को कम करने के उद्देश्य से जिले के चार स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला मुख्यालय में भूकंप के दौरान किए गए जाने वाले खोज-बचाव के कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया। भूकंप के दौरान घायलों का रेस्क्यू करते हुए उन्हें त्वरित गति से अस्पताल पहुंचाने का छद्म अभ्यास किया।
Trending Videos

जिला मुख्यालय में 10:02 बजे 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। आपदा कंट्रोल रूम से तत्काल अलार्म सायरन बजा और स्टेजिंग एरिया बनाए गए पंडित बीडी पांडेय परिसर में हलचल बढ़ गई। यहां भूकंप से एक भवन के क्षतिग्रस्त होने व अन्य भवनों में दरारें आने की स्थिति दर्शाई गई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, रेडक्रॉस समिति, स्वास्थ्य विभाग, यूपीसीएल, एनसीसी कैडेट्स ने तत्काल खोज बचाव का काम शुरू किया। भूकंप से एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल दर्शाए गए। डीएम आकांक्षा कोंडे ने जिला आपदा कंट्रोल रूम से सभी घटनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की। रेडक्रॉस के 28 स्वयंसेवियों ने एंबुलेंस, ऑक्सीजन कंसनट्रेटर समेत अन्य उपकरणों के साथ भागीदारी की। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, एआरटीओ अमित कुमार, रेडक्रॉस के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप, आगजनी से बचाव का किया अभ्यास
गरुड़ (बागेश्वर)। संवेदनशील क्षेत्र जखेड़ा में आयोजित मॉक ड्रिल में भूकंप, आगजनी और वन्यजीव हमले का परिदृश्य तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। भूकंप में 11 लोगों के घायल होने और मलबे में दो मवेशियों के मरने, तीन का घायल होना दर्शाया गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग को फायर सर्विस की टीम ने काबू करने का अभ्यास किया। वन्यजीव हमले की स्थिति में एक ग्रामीण के घायल होने की स्थिति दिखाई गई। एसडीएम वैभव कांडपाल ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों की समन्वय क्षमता और तैयारियों का जायजा लेना है। संवाद
कांडा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तेंदुए ने भी किया हमला
कांडा (बागेश्वर)। कांडा में शॉर्ट सर्किट, भूस्खलन और तेंदुए के हमले से बचाव पर खोज बचाव का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान भूस्खलन से राजकीय पॉलिटेक्निक कांडा का छात्रावास ध्वस्त होना दिखाया गया। इसी क्षेत्र में आग लगने से पॉलिटेक्निक भवन के चपेट में आने से बचाव और पास ही तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति के घायल होने और बकरी का शिकार करने का छद्म अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एक गंभीर और सात घायल हुए थे। सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचाया गया। ड्रिल का नेतृत्व बीडीओ आलोक भंडारी ने किया। संवाद
भूकंप में आठ लोग, 10 मवेशी हुए घायल
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के असों गांव में भूकंप से खोज-बचाव का छद्म अभ्यास किया गया। 10:25 बजे आए भूकंप में आठ लोग और 10 मवेशी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया। घायल मवेशियों का पशुपालन विभाग की टीम ने इलाज किया। इस मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ मनीष शर्मा, तहसीलदार नितिशा आर्या आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed