सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Permission for distribution of two percent commercial cylinders in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में दो प्रतिशत व्यावसायिक सिलिंडर वितरण की अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Permission for distribution of two percent commercial cylinders in Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। शासन ने व्यावसायिक सिलिंडर पर लगी रोक को हटाते हुए जिले में कनेक्शन के अनुरूप दो प्रतिशत सिलिंडर के वितरण का आवंटन किया है। हालांकि व्यापारियों को किस आधार पर सिलिंडर दिए जाएंगे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कारोबारियों में भी इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Trending Videos

जिले में विभिन्न गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में कुल 1077 व्यावसायिक सिलिंडर हैं। इनमें इंडेन गैस की बागेश्वर एजेंसी के पास 396, गरुड़ के पास 286, कपकोट के पास 58, कांडा के पास 90 सिलिंंडर हैं। भारत गैस की एजेंसी के 157 और एचपी गैस एजेंसी के 90 काॅमर्शियल सिलिंडर हैं। वर्तमान में जिले में 255 सिलिंडर उपलब्ध (भरे) हैं। नगर व्यापार मंडल के महामंत्री और रेस्टोरेंट कारोबारी देवेंद्र अधिकारी ने बताया कि सिलिंडर की सप्लाई बंद होने के बाद रेस्टोरेंटों में लकड़ी पर भोजन बनाया जा रहा है। रात को 11 बजे तक खुलने वाले प्रतिष्ठान आठ बजे ही बंद हो रहे हैं। अब सरकार से नई एसओपी जारी की गई है लेकिन सिलिंडर किस आधार पर मिलेगा इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। प्रशासन को प्रत्येक कारोबारी को ध्यान में रखते हुए सिलिंडर वितरित करने चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि शासन से मिले दिशा निर्देश के अनुसार ही व्यावसायिक सिलिंडर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed