सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PRD Jawans Demand Equal Pay

Bageshwar News: पीआरडी जवानों ने समान वेतन देने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
PRD Jawans Demand Equal Pay
विज्ञापन

Trending Videos
बागेश्वर। बजट की कमी के कारण ड्यूटी से हटाने की सुगबुगाहट से पीआरडी जवानों में रोष है। आक्रोशित जवानों ने विकास भवन परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जवानों को हटाने की बजाय बजट की प्रत्याशा में ड्यूटी में यथावत रखने की मांग की। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग भी उठाई। पीआरडी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आगामी 20 मार्च से बजट की कमी के कारण कुछ जवानों की ड्यूटी हटाई जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि देहरादून में पीआरडी जवानों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है। जिले से भी जवान इसमें भागीदारी करेंगे।
इस दौरान जवानों ने संगठन की तीनों ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन एक सप्ताह के भीतर करने, साल भर रोजगार आदि विषयों पर भी चर्चा की। इस मौके पर ब्लॉक कमांडर रविंद्र हरड़िया, सचिव रंजना, उपाध्यक्ष नीमा वर्मा, मनीष कुमार, हरीश राम, पंकज पांडेय, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed