{"_id":"69bedc3aa2494d92110fd6ec","slug":"after-the-eid-prayers-prayers-for-world-peace-and-ganga-jamuni-culture-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123328-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ईद की नमाज के बाद विश्व शांति और गंगा-जमुनी तहजीब की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ईद की नमाज के बाद विश्व शांति और गंगा-जमुनी तहजीब की दुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने के रमजान के बाद रोजेदारों ने ईदगाह में नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। सुबह 10 बजे मुख्य इमाम मुफ्ती मोहम्मद बिलाल कासमी ने ईद की नमाज अदा करवाई। सैकड़ों लोगों ने अमन और चैन की दुआ मांगी। इमाम कासमी ने इस अवसर पर शहर, प्रदेश और देश की खुशी व तरक्की के लिए दुआ की। उन्होंने विश्व शांति और देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने की भी प्रार्थना की। इमाम ने बताया कि एक महीने के रोजे के बाद ईद का उत्साह चरम पर रहता है, खासकर बच्चों में। घरों में लजीज पकवान बनाकर त्योहार का लुत्फ उठाया गया। नमाज के बाद समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकवाद दी। यहां कारी मोहम्मद तालिब, असलम अख्तर, नईम अहमद, मोहिउद्दीन अहमद, आतिर एसर, मुशाहिद हुसैन, शाहरुख हुसैन, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद आरिफ, नईम अहमद आदि मौजूद थे।
..................
सुनहरी मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज
गरुड़। बैजनाथ स्थित सुनहरी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। इमाम शेर अली ने ईद की नमाज अदा करवाई। मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। यहां मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष रियाज अहमद, दिलावर खान, सानू खान, डॉ. जुनैद सिद्दकी, जावेद सिद्दकी, एहसान सिद्दकी, डॉ. सादिक सिद्दकी, मुर्शिल सिद्दकी, बब्बू खान आदि मौजूद थे।
Trending Videos