{"_id":"69c576938a2a368ef903c0bb","slug":"zilla-panchayat-member-warned-of-agitation-from-april-1-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123495-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिपं सदस्य ने दी एक अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिपं सदस्य ने दी एक अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। शामा क्षेत्र में शराब की दुकान पर विवाद गहराता जा रहा है। क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग पर जिपं सदस्य शामा विजया कोरंगा ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 31 मार्च तक दुकान नहीं हटाई गई तो एक अप्रैल से क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ मिलकर उग्र आंदोलन और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बीते सात जनवरी को जन-जन की सरकार कार्यक्रम में शराब की दुकान हटाने का पुरजोर प्रस्ताव रखा था। उस समय एसडीएम ने ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दिया था कि 31 मार्च 2026 तक शामा क्षेत्र से शराब की दुकान को हटा दिया जाएगा। समय सीमा नजदीक आने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। जिपं सदस्य कोरंगा ने कहा कि शराब हटाओ-गांव बचाओ अभियान के तहत एक अप्रैल से वह स्वयं और सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
Trending Videos