{"_id":"6a3978821ccdeeacc70e4687","slug":"baida-majheda-jarti-motor-road-will-be-improved-by-sdrf-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125938-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एसडीआरएफ से सुधरेगा बैडा-मझेड़ा-जारती मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एसडीआरएफ से सुधरेगा बैडा-मझेड़ा-जारती मोटर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। जिले के बागेश्वर-कपकोट-तेजम मुख्य मोटर मार्ग से जुड़ने वाले बैडा-मझेड़ा-जारती मोटर मार्ग के शुरू से किमी 16.00 के बीच सफर करने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य आपदा प्रतिवादन निधि के तहत क्षेत्र में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई दीवारों और नालियों का पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। लोनिवि ने कराए जाने वाले इस कार्य के लिए कुल 15 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिली है, जिससे मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।
लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त दीवारों और नालियों के पुनर्निर्माण कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग की ओर से बकायदा निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो भी सफल निविदा दाता इस कार्य की जिम्मेदारी लेगा, उसे हर हाल में अगले तीन महीने के भीतर काम को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना होगा। आपदा और भारी बारिश के दौरान दीवारें टूटने और नालियों क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर अक्सर आवाजाही प्रभावित हो जाती है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विकास कार्य के तहत अब इन कटीली राहों को दुरुस्त किया जाएगा। कार्य के पूरा होने से बरसात के दौरान ब्लॉक होने वाले इस मार्ग की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा और क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु हो सकेगी।
......कोट
बैडा-मझेड़ा-जारती मोटर मार्ग के प्रभावित हिस्से में क्षतिग्रस्त दीवारों और स्कपर के सुदृढ़ीकरण के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। इसके लिए 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों की निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होते ही संबंधित ठेकेदार को तीन महीने के भीतर इस कार्य को अनिवार्य रूप से और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना होगा।
विज्ञापन
..........अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि, कपकोट