{"_id":"6a3978c0a86e8a10ba09243f","slug":"relief-to-eight-teachers-of-the-district-additional-director-canceled-the-adverse-entry-made-due-to-low-result-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125930-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिले के आठ शिक्षकों को राहत, परीक्षाफल कम होने पर मिली प्रतिकूल प्रविष्टि को अपर निदेशक ने किया विलोपित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिले के आठ शिक्षकों को राहत, परीक्षाफल कम होने पर मिली प्रतिकूल प्रविष्टि को अपर निदेशक ने किया विलोपित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आठ प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के लिए शिक्षा विभाग से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षाफल न्यून रहने के कारण इन शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज की गई प्रतिकूल प्रविष्टि को विभाग ने विलोपित कर दिया गया है। कुमाऊं मंडल के माध्यमिक शिक्षा अपर निदेशक गजेंद्र सिंह सौन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कुमाऊं मंडल के माध्यमिक शिक्षा अपर निदेशक सौन की ओर से जारी अनुसार शासन के वर्ष 2008 के एक शासनादेश के क्रम में इन शिक्षकों को अलग-अलग वर्षों में परीक्षाफल कम रहने के कारण विभागीय स्तर पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। इसके खिलाफ संबंधित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों विभाग को प्रत्यावेदन सौंपकर राहत देने की गुहार लगाई गई थी। शिक्षकों के सेवा रिकॉर्ड और भविष्य को देखते हुए संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों, बीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी और सीईओ के मंतव्य के बाद एक उच्च स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया था। समिति की संस्तुति और आगामी वर्षों में जिन शिक्षकों को इस कार्रवाई से राहत मिलेगी उनमें मुख्य रूप से अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक शामिल हैं।
......इनसेट
इन शिक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्टि हुई विलोपित
गोविंद सिंह कोरंगा, प्रवक्ता अंग्रेजी - जीआईसी तुपेड़- 2014-15 व्यवस्था के आधार पर पढ़ाए गए विषय के दृष्टिगत विलोपित
लता टम्टा, प्रवक्ता अंग्रेजी - राइंका देवलधार -वर्ष 2014-15 व्यवस्था के आधार पर पढ़ाए गए विषय के दृष्टिगत विलोपित
जितेंद्र लाल, एलटी अंग्रेजी - राइंका छत्यानी-वर्ष 2014-15 आगामी तीन वर्षों में बेहतर परीक्षा परिणाम के दृष्टिगत विलोपित
मोहन सिंह, एलटी गणित - राइंका मंडलसेरा- वर्ष 2016-17 आगामी तीन वर्षों में बेहतर परीक्षा परिणाम के दृष्टिगत विलोपित
दरवान राम आर्या, एलटी- गणित - राइंका कौलाग -वर्ष 2014-15- आगामी तीन वर्षों में बेहतर परीक्षा परिणाम के दृष्टिगत विलोपित
राजेश कुमार, एलटी विज्ञान - राइंका कौलाग- वर्ष 2014-15- आगामी तीन वर्षों में बेहतर परीक्षा परिणाम के दृष्टिगत विलोपित
मनोज कुमार, एलटी गणित - राउमावि कोटाफुलवाड़ी- वर्ष 2019-20- मूल विषय गणित और प्रतिकूल प्रविष्टि अंग्रेजी में होने पर विलोपित
राजेंद्र चंद्र जोशी, एलटी विज्ञान - राइंका धैना, बागेश्वर- वर्ष 2021-22- आगामी तीन वर्षों में बेहतर परीक्षा परिणाम के दृष्टिगत विलोपित