फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Baijnath T-junction on Char Dham Yatra route in poor condition; fear of accidents.

Bageshwar News: चारधाम यात्रा मार्ग पर बैजनाथ तिराहा बदहाल, हादसों का डर

Mon, 27 Jul 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 27 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Baijnath T-junction on Char Dham Yatra route in poor condition; fear of accidents.
गरुड़(बागेश्वर)। बैजनाथ-ग्वालदम-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। गरुड़ नगर के प्रवेश द्वार पर बैजनाथ तिराहे के पास सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। चारधाम यात्रा का मुख्य प्रवेश द्वार होने के कारण इस व्यस्त मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहनों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से कीचड़ राहगीरों पर उछलता है जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
कुछ दिन पहले इसी स्थान पर सड़क के गहरे गड्ढे के कारण एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया था और गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क की वर्तमान स्थिति ऐसी है कि यहां हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। - सोनू गोस्वामी, वाहन चालक
विज्ञापन
विज्ञापन


- गरुड़ का यह मुख्य प्रवेश द्वार जिले से चारधाम यात्रा को भी जोड़ता है, ऐसे में सड़क की यह बदहाली बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर भी गलत प्रभाव डालती है। हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग को इसकी मरम्मत करानी चाहिए। - शिवा मेहरा, स्थानीय निवासी


कोट
गड्ढों के कारण सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। गाड़ियां बचकर निकलने के चक्कर में राहगीरों के बिल्कुल पास से गुजरती हैं। इस मार्ग को तत्काल ठीक किया जाना चाहिए। - संजय पांडेय, स्थानीय व्यापारी

कोट
मौसम ठीक होते ही गड्ढे भरान का कार्य शुरु करा दिया जाएगा। सुगम, सुरक्षित यातायात के लिए बीआरओ प्रतिबद्ध है। - जस्सी सिंह, बीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed