फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain blocks five roads in the district, affects traffic in Kapkot

Bageshwar News: जिले में बारिश से पांच सड़कें अवरुद्ध, कपकोट में यातायात प्रभावित

Mon, 27 Jul 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 27 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rain blocks five roads in the district, affects traffic in Kapkot
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही वर्षा और संवेदनशील पहाड़ियों से मलबा गिरने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल पांच ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

लोनिवि बागेश्वर के अंतर्गत धैना लखनी से लोहारी-सिल्ली-बंड-कनस्यारी मार्ग गधेरे का जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त है। पीएमजीएसवाई बागेश्वर के खातीगांव-देवतोली मार्ग पर स्क्रपर क्षतिग्रस्त हुआ है जहां अस्थायी कॉजवे का निर्माण किया जा रहा है और फिलहाल हल्के वाहन आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मार्ग से काफलीकमेड़ा मार्ग 700 मीटर लंबे स्लाइडिंग जोन के कारण बेहद खतरनाक हो गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत विभाग ने इस मार्ग को अब मानसून अवधि समाप्त होने के बाद ही खोलने का निर्णय लिया है। बागेश्वर-कपकोट-पोलिंग हरसिला मार्ग तथा खडलेख-भनार से नैकाना बसौरा मार्ग में मलबा आने और रोड वॉशआउट होने से रास्ते बंद हैं जिन्हें खोलने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से मंगलवार को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम अपूर्वा पांडेय ने जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed