{"_id":"6a32dbfcd4f63784ea0e420f","slug":"dead-snake-found-in-drinking-water-tank-in-karala-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125817-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कराला में पेयजल टंकी में मिला मरा हुआ सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कराला में पेयजल टंकी में मिला मरा हुआ सांप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। जल जीवन मिशन और हर घर जल योजना के दावों के बीच कराला गांव में पेयजल व्यवस्था की लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पानी की टंकी के भीतर मरा हुआ सांप मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पेयजल निगम के खिलाफ नाराजगी जताई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल निगम के अधीन संचालित इस योजना की देखरेख में लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही है। टंकी का ढक्कन काफी समय से टूटा हुआ था जिससे उसमें किसी भी तरह के जीव-जंतुओं के गिरने का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण सांप टंकी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इसी दूषित पानी की आपूर्ति पूरे गांव में होती रही जिससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया।
ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही बरतने और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पेयजल टंकी की नियमित जांच और व्यवस्था सुधारने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
यह पेयजल योजना फिलहाल ग्रामीणों के हैंडओवर है इसलिए इसकी दैनिक देखरेख की जिम्मेदारी उनकी है। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग की ओर से एक बार टीम भेजकर पूरी टंकी को चेक करवाया जाएगा और वहां नया ढक्कन लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।
.......विपिन कुमार रवि, ईई पेयजल निगम बागेश्वर