{"_id":"6a32dc3a59edc51a8d0e78e3","slug":"if-arbitrary-fares-are-charged-legal-action-will-be-taken-against-drivers-and-vehicle-owners-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125815-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मनमर्जी से किराया वसूला तो चालकों और वाहन स्वामियों पर होगी विधिक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मनमर्जी से किराया वसूला तो चालकों और वाहन स्वामियों पर होगी विधिक कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जनहित में परिवहन सेवाओं को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। एआरटीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गरुड़, कांडा, कपकोट और बागेश्वर टैक्सी-मैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर कई निर्देश जारी किए गए।
बुधवार को एआरटीओ अमित कुमार ने यूनियन पदाधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देशित किया कि कोई भी वाहन चालक यात्रियों से मनमर्जी से किराया नहीं वसूलेगा। शासन और परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया सूची का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के किराए में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी स्वीकार्य नहीं होगी। सभी वाहन स्वामियों और चालकों को आदेश दिए गए हैं कि वे एआरटीओ कार्यालय से समन्वय स्थापित कर अपनी यूनियन की मुहर लगी किराया सूची को वाहनों में अनिवार्य रूप से चश्पा करेंगे। बैठक में अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों पर नकेल कसने की रणनीति भी बनाई गई।
एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि कोई भी वाहन अब संबंधित यूनियन में पंजीकृत हुए बिना सड़क पर संचालित नहीं होगा। इसके साथ ही, पंजीकृत वाहनों के आगे या पिछले शीशे पर यूनियन का नाम, वाहन स्वामी व चालक का नाम और चालक का डीएल संख्या साफ अक्षरों में अंकित होना चाहिए। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अपंजीकृत वाहनों और अवैध स्टैंडों के विरुद्ध जल्द ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में सभी वाहन चालकों को वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखने, ओवरलोडिंग से बचने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण और शिष्ट व्यवहार बनाए रखने को कहा गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी चालक निर्धारित किराए का पालन करेंगे और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाने में विभाग का पूरा सहयोग करेंगे।