{"_id":"6a32dda376949e0ae10d646a","slug":"kapkot-and-garuda-sent-disaster-relief-material-before-monsoon-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125823-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मानसून से पहले कपकोट और गरुड़ भेजी आपदा राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मानसून से पहले कपकोट और गरुड़ भेजी आपदा राहत सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून सीजन और संभावित आपदाओं को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने राहत और बचाव की तैयारियों को और मजबूत कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर रेडक्रॉस सोसायटी ने बुधवार को रेडक्रॉस भवन से कपकोट और गरुड़ क्षेत्रों के लिए आपदा राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सोसायटी की ओर से भेजी गई इस राहत सामग्री का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाना है। रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि संस्था के सुरक्षित आशियाना अभियान के तहत प्रतिवर्ष मानसून एवं प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराई जाती है। इसी अभियान के अंतर्गत दोनों तहसीलों में अग्रिम रूप से राहत सामग्री भेजी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके। चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि संस्था लगातार आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता कर रही है। मानसून सीजन को देखते हुए राहत सामग्री का पर्याप्त भंडारण किया गया है। संवाद