फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to improve the financial condition of Almora Magnesite

Bageshwar News: अल्मोड़ा मैग्नेसाइट की आर्थिक स्थिति सुधारने की मांग

Fri, 11 Sep 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to improve the financial condition of Almora Magnesite
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कर्मचारी संघ ने उद्योग की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने उद्योग को 10 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज देने और बंद पड़ी गतिविधियों को सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में संघ ने कहा कि उद्योग बंद होने से कर्मचारी लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इससे पहले भी ज्ञापन देकर 15 दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वित्तीय संकट के कारण 500 से अधिक परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। कर्मचारियों ने लंबित वेतन का भुगतान करने और कामगारों से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। साथ ही कंपनी में बिजली की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 18 सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष शांति लाल, गायत्री प्रसाद, सुरेंद्र लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed