फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Diwali will not be celebrated in three village panchayats this year, following the burning down of the Kuldevi temple.

Bageshwar News: कुलदेवी का मंदिर जलने से तीन ग्राम पंचायतों में इस बार नहीं मनेगी दिवाली

Fri, 23 Oct 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Diwali will not be celebrated in three village panchayats this year, following the burning down of the Kuldevi temple.
कपकोट के ब​दियाकोट मंदिर में मलबा हटाते ग्रामीण। संवाद
बागेश्वर। कपकोट तहसील के दूरस्थ सीमांत क्षेत्र बदियाकोट स्थित ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में 16 अक्तूबर को हुए भीषण अग्निकांड का असर इस बार दीपावली पर भी दिखाई देगा। मंदिर का मुख्य भवन जलकर राख होने और करीब चार करोड़ रुपये के नुकसान के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। इसे देखते हुए मंदिर के मुख्य धामी मंगल सिंह धामी ने बदियाकोट समेत तीन ग्राम पंचायतों में मंदिर के पुनर्निर्माण तक दीपावली और अन्य उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बदियाकोट के ग्राम प्रधान भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मां भगवती क्षेत्र की आराध्य कुलदेवी हैं। 16 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे लगी आग में मंदिर का मुख्य भवन पूरी तरह नष्ट हो गया था। मंदिर में लकड़ी पर की गई पारंपरिक नक्काशी भी आग की भेंट चढ़ गई। इससे ग्रामीणों की आस्था को गहरी चोट पहुंची है।
विज्ञापन

मुख्य धामी मंगल सिंह धामी के निर्देश पर बदियाकोट के साथ ही समीपवर्ती कालों और बोरबलड़ा गांवों में भी दीपावली का पर्व नहीं मनाया जाएगा। मंदिर का पुनर्निर्माण पूरा होने तक ग्रामीण किसी तरह का उत्सव नहीं मनाएंगे। ग्रामीणों ने त्योहार का उल्लास छोड़कर सादगी और शोक के साथ रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड के बाद स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया और जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने मंदिर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख जताते हुए मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।


मलबे की सफाई और शांति अनुष्ठान शुरू, 1.18 करोड़ से बनेगा मंदिर
बागेश्वर। बदियाकोट स्थित मां भगवती मंदिर में अग्निकांड के बाद अब मलबे की सफाई और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। बदियाकोट के विभिन्न तोकों से ग्रामीण बारी-बारी से मंदिर परिसर पहुंचकर सफाई कर रहे हैं। साथ ही मलबे से मंदिर की सामग्री के सुरक्षित अवशेषों को एकत्र किया जा रहा है। ग्राम प्रधान भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में सात दिनों तक हवन, शांतिपाठ और गौदान सहित धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इनके पूरा होने के बाद मंदिर के पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने आश्वस्त किया है कि बदियाकोट में मां भगवती का अति भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य की शुरुआत एक करोड़ 18 लाख रुपये की धनराशि से की जाएगी और मंदिर के पुनर्निर्माण में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गत दिनों इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप से पुनर्मोदित कराने का पूरा आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed