फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The food safety team collected 11 samples of mid-day meals from schools.

Bageshwar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने स्कूलों में मिड-डे-मील के 11 नमूने भरे

Fri, 23 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The food safety team collected 11 samples of mid-day meals from schools.
बागेश्वर। डीएम और अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के निर्देशों पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के चार विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे-मील) की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। इस दौरान दाल, सब्जी और चावल के कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें मानक परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाजार से भी खाद्य पदार्थों के तीन नमूने संग्रहित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 14 नमूने एकत्र किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन और स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed