फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard that entered a storeroom rescued after 13 hours

Bageshwar News: स्टोर रूम में घुसा तेंदुआ 13 घंटे बाद रेस्क्यू किया

Sat, 24 Oct 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Leopard that entered a storeroom rescued after 13 hours
बागेश्वर के थकलाड़ में स्टोर रूम में फंसा तेंदुआ। स्त्रोत: ग्रामीण
बागेश्वर। जिले की थकलाड़ ग्राम पंचायत के ग्वाटा तोक में बृहस्पतिवार देर रात एक तेंदुआ ग्रामीण के मकान के स्टोर रूम में घुस गया। करीब 13 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे स्थानीय निवासी मोहन सिंह रावत की पत्नी विमला देवी अपने पालतू कुत्ते को स्टोर रूम से बाहर शौच कराने के लिए ले गई थीं। इसी दौरान तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर स्टोर रूम में घुस गया।
विज्ञापन

विमला देवी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह कुत्ते को वापस स्टोर रूम में भेजकर दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद सोने चली गईं।
कुछ देर बाद स्टोर रूम से कुत्ते की असामान्य आवाजें आने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा तो तेंदुआ मौजूद था। यह देखकर वह घबरा गईं और शोर मचाकर परिजनों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची। आसपास आबादी होने के कारण तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। रातभर वनकर्मी और ग्रामीण सतर्क रहे। कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर लिया। कुत्ता मृत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed