सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire breaks out in the forests of Pungarghati

Bageshwar News: पुंगरघाटी के जंगलों में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the forests of Pungarghati
विज्ञापन
बागेश्वर। फायर सीजन में जिले में जंगलों के जलने का सिलसिला जारी है। दुगनाकुरी तहसील के पुंगरघाटी के जंगलों में लगातार आग लग रही है। वनाग्नि से वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
Trending Videos

सोमवार की शाम भी पुंगरघाटी के कुमद गांव के जंगलों में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि शाम से रात तक आग लगी रही। दो दिन पहले भी क्षेत्र के जंगल जल रहे थे। जंगलों के जलने से घास, चारा पत्ती समेत वनस्पति और वन्यजीवों को नुकसान हो रहा है। धुआं फैलने से ग्रामीणों को भी प्रदूषण का सामना भी करना पड़ रहा है। लगातार आग लगने से हिंसक जीव आबादी का रुख कर रहे हैं। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर गए। वन पंचायत में आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शिखरकोट के जंगल में लगी आग



बागेश्वर। शिखरकोट के जंगल में मंगलवार शाम आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। शिखरकोट का जंगल क्वैराली, अमतौड़ा, खोली आदि गांवों के पास है। चामी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान महीप पांडेय ने बताया कि शाम के समय जंगल में आग लग गई थी। आग के कारण पेड़-पौधों को नुकसान हो रहा है। वन विभाग को आग लगने की सूचना दे दी है। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि वन कर्मचारी जंगलों में लग रही आग को नियंत्रित कर रहे हैं। शिखरकोट के जंगल की आग भी जल्द बुझा दी जाएगी। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed