सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest department active after bear threat in Kulaun forests

Bageshwar News: कुलाऊं के जंगलों में भालू की धमक के बाद वन विभाग सक्रिय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Forest department active after bear threat in Kulaun forests
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कुलाऊं गांव और आसपास के जंगलों में रविवार को भालू देखे जाने से दहशत है। जंगली जानवर की दस्तक के बाद से ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त कर लोगों को बचाव के बारे में बताया। सोमवार को रेंजर प्रदीप कांडपाल के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है और लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीम ने गांव के घर-घर जाकर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वन विभाग की ओर से मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सूचित करें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed