{"_id":"6980e65245f58032cc062365","slug":"police-rushed-a-woman-suffering-from-labor-pains-to-the-hospital-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-121981-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पहाड़ की दुर्गम राहों और विषम परिस्थितियों में पुलिस ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। नगर क्षेत्र में प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला के लिए गश्त कर रहे पुलिस के जवान सहारा बनकर सामने आए। जब समय पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, तो पुलिस ने बिना देर किए पेट्रोलिंग वाहन से महिला को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया।
बीते रविवार की रात कोतवाली पुलिस की मोबाइल यूनिट नगर के बानरी क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने देखा कि सड़क किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां एक महिला असहनीय प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले 108 एंबुलेंस को फोन किया था लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में विलंब हो रहा है। महिला की बिगड़ती हालत देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
........कोट
पुलिस सेवा और सुरक्षा के अपने संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। बानरी क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान टीम की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय सराहनीय है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में आम नागरिक बेझिझक 112 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। हमारी टीम सेवा में तत्पर है। -चंद्रशेखर आर घोडके, एसपी बागेश्वर
Trending Videos