{"_id":"69ef9efe271283c2850f6d2d","slug":"gic-doba-wins-the-district-level-kaushalam-expo-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124398-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला स्तरीय कौशलम एक्सपो में जीआईसी डोबा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला स्तरीय कौशलम एक्सपो में जीआईसी डोबा ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय एक्सपो संपन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। एक्सपो में जिले के 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों ने अपने नवाचार, उत्पादों और प्रोटोटाइप के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें जीआईसी डोबा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सोमवार को डायट सभागार में विद्यार्थियों में कौशल विकास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जीआईसी डोबा ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। जीआईसी पोथिंग दूसरे और जीआईसी नाचती तीसरे स्थान पर रहे। विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक्सपो में प्रत्येक विद्यालय से दो विद्यार्थियों की टीम ने भाग लिया। छात्रों ने समाज की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई रचनात्मक आइडिया और वर्किंग प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए।
कार्यक्रम समन्वयक दया सागर ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और उद्यमिता कौशल का विकास होता है। निर्णायक मंडल में रुचि पाठक, रवींद्र नाथ गोस्वामी और कविता देवली शामिल रहे। मंच संचालन डॉ. राजीव जोशी ने किया। इस दौरान डॉ. सीएम जोशी, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. उर्मिला बिष्ट आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X