{"_id":"69efa0ef27a9a09cc301539f","slug":"transport-department-will-run-special-checking-drive-against-school-vehicles-almora-news-c-231-1-bgs1001-124385-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग चलाएगा विशेष चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग चलाएगा विशेष चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिले में संचालित स्कूल बसों, वैन और अन्य छात्र परिवहन वाहनों के लिए विभाग जल्द ही एक विशेष चेकिंग अभियान शुरू करेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को रोकना और बच्चों के सफर को सुरक्षित बनाना है।
परिवहन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और चालकों के लाइसेंस की सघन जांच की जाएगी। इसके साथ ही क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहनों पर भी विभाग की पैनी नजर रहेगी। मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों का चालान करने के साथ ही उन्हें सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
गर्मी से बचाव और सुरक्षा पर फोकस
विशेष अभियान के दौरान कड़ी धूप और बढ़ते तापमान से बच्चों को बचाने के लिए वाहनों में किए गए इंतजामों को देखा जाएगा। वाहनों में पर्दे, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और वेंटिलेशन की स्थिति की भी जांच की जाएगी। इसके साथ ही, इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए वाहनों में लगे अग्निशमन उपकरणों और फर्स्ट एड बॉक्स की भी विशेष रूप से टेस्टिंग की जाएगी।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग जल्द ही स्कूल वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानक दुरुस्त रखें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, एआरटीओ, बागेश्वर
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X