Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
State Vice President of Mahila Morcha, Kamala Chufal said – Mother power will never forgive the opposition parties in bageshwar
{"_id":"69f09499785073cb5d09c579","slug":"video-state-vice-president-of-mahila-morcha-kamala-chufal-said-mother-power-will-never-forgive-the-opposition-parties-in-bageshwar-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल बोलीं- विपक्षी पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी मातृशक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल बोलीं- विपक्षी पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी मातृशक्ति
गायत्री जोशी
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:36 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने पर जन आक्रोश सम्मेलन किया। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने अधिनियम को पारित कराने में विरोध करने पर विपक्षी पार्टियाें पर निशाना साधा। कहा कि मातृशक्ति विपक्षी पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी। मंगलवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि विपक्ष के सांसदों ने सदन में महिला विरोधी कार्य किया है। जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने कहा कि 17 अप्रैल को विपक्षी सांसदों के कृत्यों के कारण काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। वक्ताओं ने नारी शक्ति अधिनियम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। कहा कि यह मुद्दा महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा हुआ है। इस पर व्यापक चर्चा और जनभागीदारी आवश्यक है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपा आर्या, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, नीमा धपोला, भावना गढि़या, विमला कपकोटी, आशा फुलारा, भगवती धपोला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।