{"_id":"6a6a3e68e0ac3849080ecfa8","slug":"house-catches-fire-woman-narrowly-escapes-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-126889-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मकान में लगी आग, बालबाल बची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मकान में लगी आग, बालबाल बची महिला
Wed, 29 Jul 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कांडा। कोतवाली क्षेत्र के तुनेड़ा गांव में मंगलवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त घर के भीतर सो रहीं महिला की जान बालबाल बची। हादसे में घर के भीतर रखा सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण बिजली गिरना बताया जा रहा है।
ग्रामीण सुरेश दफौटी ने बताया किगंगा देवी पत्नी नंदन सिंह रात को खाना खाकर सो गई थीं। तड़के तीन बजे धुएं से दम घुटने के कारण उनकी नींद खुली तो घर में आग लगी थी। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर आकर आग को काबू किया। हालांकि तक टीवी, फ्रिज, बेड समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। संयोग से महिला की समय पर आंख खुलने से उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक विजय गोस्वामी ने मौका मुआयना कर नुकसान की जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के वक्त महिला के पति और दोनों बेटे घर पर नहीं थे। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
इनसेट
जनप्रतिनिधियों ने दिलाया मदद का भरोसा
आग लगने की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिपं सदस्य गोपा धपोला, पूर्व बीडीसी हरीश धपोला, ग्राम प्रधान दीपा देवी, कुंदन गोस्वामी, कैप्टन धाम सिंह गढ़िया आदि ने मौके पर जाकर हालचाल जाना। पूर्व विधायक ने कहा कि बिजली गिरने से घर में आग लगी। इसमें घरेलू सामान समेत जेवर भी जल गया है। परिवार को तत्काल मदद की जानी चाहिए।