{"_id":"6a4401d93f25ea9731027b99","slug":"jss-and-surprise-fc-play-out-a-1-1-draw-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126144-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जेएसएस और सरप्राइज एफसी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जेएसएस और सरप्राइज एफसी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित नाइन-ए-साइड ओपन फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवें दिन मंगलवार को कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में जोहार सांस्कृतिक समिति और सरप्राइज एफसी की टीम निर्धारित समय तक 1-1 गोल से बराबरी पर रही।
मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर लगातार हमले किए। जेएसएस की ओर से हर्षित ने शानदार मैदानी खेल दिखाते हुए एक गोल दागा, तो वहीं सरप्राइज एफसी के लिए गौरव ने जवाबी गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। मुख्य अतिथि बागनाथ वार्ड के सभासद नवीन रावल और कांग्रेस के ईश्वर पांडे ने मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मैच में मुख्य रेफरी महिपाल गढ़िया रहे, जबकि लाइन रेफरी की भूमिका अभिषेक वर्मा, उत्कर्ष ने निभाई। मैच ऑफिशियल के तौर पर विजय रावत मौजूद रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के विवेक साह, संजय नेगी, नितिन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद