सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard threat creates panic in Rajsera, Forest Department sets up cage

Bageshwar News: राजसेरा में तेंदुए की धमक से दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Leopard threat creates panic in Rajsera, Forest Department sets up cage
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील के राजसेरा क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र में तेंदुए के बेखौफ घूमने से बने दहशत के माहौल को देखते हुए वन विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए इलाके में पिंजरा लगा दिया है।
Trending Videos

बीते कुछ दिन से राजसेरा और आसपास के इलाकों में तेंदुए की आवाजाही काफी बढ़ गई थी। शाम ढलते ही तेंदुए के आंगन और रास्तों तक पहुंचने की खबरों से ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित थे। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद रेंजर महेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का मुआयना किया और पिंजरा लगाने की कार्रवाई की। रेंजर गुसाईं ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले अंधेरे में बाहर न निकलने और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed