सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   100-day TB-free campaign launched

Bageshwar News: 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
100-day TB-free campaign launched
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विश्व क्षय रोग दिवस पर जिले में 100 दिवसीय अभियान का आगाज हो गया है। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का लक्ष्य वर्ष 2025-26 तक टीबी उन्मूलन के संकल्प को सिद्ध करना है।
Trending Videos

मंगलवार को शुभारंभ के दौरान सीएमओ डॉ. तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के हाई रिस्क गांवों में घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेंगी। आधुनिक हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से मौके पर ही ग्रामीणों की जांच की जाएगी। साथ ही जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गोष्ठियों और नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को टीबी के लक्षण, उपचार और निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed