{"_id":"69c3c5db6953b18fed023d21","slug":"video-village-headmen-protested-against-nm-demanded-an-investigation-in-bageshwar-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: एनएम के खिलाफ विरोध में उतरे ग्राम प्रधान, जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: एनएम के खिलाफ विरोध में उतरे ग्राम प्रधान, जांच की मांग की
गायत्री जोशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:54 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में पंद्रहपाली उपकेंद्र में तैनात एएनएम की कार्यप्रणाली के विरोध में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान एकजुट हो गए हैं। ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर उनके कार्यों की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की। विगत दिनों मातृ शिशु व परिवार कल्याण संगठन ने डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में आरे के ग्राम प्रधान दीपक खेतवाल के नेतृत्व में ग्वाड़, अनर्सा, पुरकोट, पंद्रहपाली आदि ग्राम पंचायतों के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य डीएम से मिले। ग्राम प्रधानों ने बताया कि शिकायत करने वाली एएनएम का व्यवहार काफी खराब है। वह टीकाकरण करने के लिए गांवों में भी नहीं आती हैं। मोटर मार्ग में बुलाकर टीकाकरण करती हैं। इसकी शिकायत क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने न्याय पंचायत स्तर पर हुए जन-जन की सरकार कार्यक्रम में की थी। कहा कि एएनएम अब उस शिकायत को वापस लेने का दबाव डालने के लिए मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगा रही है। सभी प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की बजाय अन्य सोर्स से मामले की जांच कराने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान पंद्रहपाली पृथ्वीराज सिंह, पुरकोट चित्रा पांडेय, ग्वाड़ जानकी टम्टा, अनर्सा प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।