{"_id":"6984da1e1e7a893c800606f1","slug":"mansi-who-leads-the-ncc-squad-receives-a-grand-welcome-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122059-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एनसीसी दस्ते को लीड करने वाली मानसी का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एनसीसी दस्ते को लीड करने वाली मानसी का भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की एनसीसी परेड से लौटी एनसीसी कैडेट मानसी विश्वकर्मा और रोहित सिंह धनोला का भव्य स्वागत किया गया। बटालियन की ओर से दोनों कैडेटों को सम्मानित किया गया। मानसी ने परेड में एनसीसी दस्ते का नेतृत्व किया था, रोहित भी उस दस्ते का हिस्सा थे।
26 जनवरी की परेड में एनसीसी परेड दस्ते को लीड करने वाली मानसी प्रदेश की पहली बालिका कैडेट थीं। दिल्ली से बुधवार को घर पहुंचने पर मेहनरबूंगा के लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। परिजनों समेत आसपास के तमाम लोग उनकी अगुवानी को पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को एनसीसी के बिलौना कार्यालय में स्वागत और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ कर्नल सत्येंद्र त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीओ त्रिपाठी ने कहा कि दोनों कैडेटों ने ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानसी की माता-पिता अनीता देवी, चंदन प्रसाद और रोहित के पिता भूपेंद्र सिंह, माता अनीता देवी ने अपने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताई। इस मौके पर पंडित बीडी पांडेय परिसर के निदेशक डॉ. कमल किशोर, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, टेक बहादुर थापा, राज कुमार, सुनीला कुमार, रिद्धि बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos