{"_id":"698579c05ef02db8bb067664","slug":"earthquake-tremors-in-bageshwar-magnitude-of-3-4-on-the-richter-scale-uttarakhand-news-in-hindi-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भूकंप के झटकों से डोली बागेश्वर में धरती, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भूकंप के झटकों से डोली बागेश्वर में धरती, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर धरती डोलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Trending Videos
एनएससी के अनुसार, भूकंप सुबह 07:48:37 बजे आया। इसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सुबह-सुबह आए इन झटकों के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: प्रदेश के 452 मदरसों के हजारों बच्चे जुड़ेंगे शिक्षा की मुख्यधारा से, लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड
मामले की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी तहसील या गांव से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर प्राप्त नहीं हुई है।
