सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Now you will not have to run to Kapkot for revenue work.

Bageshwar News: अब राजस्व कार्यों के लिए कपकोट नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now you will not have to run to Kapkot for revenue work.
विज्ञापन
बागेश्वर। शामा उपतहसील में कार्य संचालन शुरू हो गया है। अब ग्रामीणों को कपकोट नहीं आना पड़ेगा। उप-तहसील में नायब तहसीलदार और दो लिपिकों की नियुक्ति कर दी गई है जिससे कार्यालयी कार्यों का प्रभावी निष्पादन हो सकेगा।
Trending Videos

उपतहसील बनने के बाद कार्य संचालन नहीं होने से अभी तक ग्रामीणाें को राजस्व कामों के लिए कपकोट आना पड़ रहा था। एडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि शामा उपतहसील में नायब तहसीलदार भूपाल गिरी के साथ दो लिपिकों की नियुक्ति कर दी है। सुरक्षा और अनुशासन के लिए होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती भी की जानी है। इस व्यवस्था के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र समेत अन्य राजस्व कार्यों के लिए अब तहसील कपकोट नहीं जाना पड़ेगा। इससे आमजन के समय और धन दोनों की बचत होगी, उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed