{"_id":"69f2406b7d088f458505499e","slug":"hailstorm-damages-crops-in-pindar-valley-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124448-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ओलावृष्टि की मार पड़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ओलावृष्टि की मार पड़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। अंधड़, बारिश के बाद ओलावृष्टि की मार पड़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। पिंडर घाटी में फल और सब्जियों को नुकसान हुआ है। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से निचले क्षेत्रों में गर्मी से लोगों को राहत मिली।
मंगलवार को दोपहर बाद अंधड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई तो शाम को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी मौसम सामान्य नहीं था। जिले के अधिकतर इलाकों में सुबह से ही बारिश के आसार बने थे। पिंडर घाटी के धूर, सोराग समेत आसपास के गांवों में सुबह के समय भारी ओलावृृष्टि हुई। खेत-खलिहान ओलों की सफेद चादर से ढक गए।
किसान हरीश सिंह, किशन सिंह दानू, राम सिंह दानू, नरेंद्र सिंह दानू आदि ने बताया कि कीवी, सेब, आड़ू, मटर, बेल वाली सब्जियां तोरई, कद्दू, हरी सब्जी आदि को काफी नुकसान हुआ है।
खेतों में बची फसल भी ओलों की मार से चौपट हो गई है। जिला मुख्यालय में दोपहर तक बादल छाए रहने से बारिश के आसार बने थे। तेज और ठंडी हवाएं चल रहीं थी। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया।
जिले के अन्य क्षेत्रों में भी रात को बारिश और दिन तक बारिश के आसार बने रहे। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मंगलवार रात को बागेश्वर में 8.50, कपकोट में दो और गरुड़ में तीन मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। संवाद
Trending Videos