{"_id":"69e9085eb590975bbf0d31be","slug":"pregnant-teenager-undergoes-court-ordered-abortion-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124246-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गर्भवती किशोरी का कोर्ट के आदेश पर कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गर्भवती किशोरी का कोर्ट के आदेश पर कराया गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार गर्भवती किशोरी का कोर्ट के आदेश पर गर्भपात कराया गया। महिला चिकित्सकों के पैनल ने उसका सुरक्षित गर्भपात कराया। भ्रूण को डीएनए जांच के लिए एफएसएल लैब रुद्रपुर भेजा जाएगा। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी पिता अल्मोड़ा जेल में बंद है।
बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय और डॉ. गायत्री पांगती ने किशोरी का गर्भपात कराया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी चार से पांच महीने की गर्भवती थी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस किशोरी को जिला अस्पताल लेकर आई थी। पुलिस की सुरक्षा में ही किशोरी का सुरक्षित गर्भपात कराया गया।
इनसेट
घटना का विवरण
विगत सात अप्रैल को कपकोट थाने में एक महिला ने तहरीर देकर उनकी 17 साल की भतीजी का दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि किशोरी का पिता ही दुष्कर्म का आरोपी है। पिछले दो साल से वह लगातार दुष्कर्म कर रहा है। अब नाबालिग गर्भवती हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता को पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया।
कोट
न्यायालय के आदेश पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़िता का गर्भपात कराया। भ्रूण को फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। - मनीष शर्मा, सीओ कपकोट

कमेंट
कमेंट X